सुदर्शन पटनायक की कृति ने बर्लिन प्रतियोगिता जीती

भुवनेश्वर, 1 अगस्त (आईएएनएस)। उड़ीसा के प्रसिद्ध रेत मूर्तिकार सुदर्शन पटनायक द्वार ग्लोबल वार्मिग पर तैयार की गई कृति ने बर्लिन में आयोजित आठवें अंतर्राष्ट्रीय रेत मूर्ति कला समारोह में 'पीपुल्स चॉयस अवार्ड' जीत लिया है।

पुरी निवासी पटनायक (56) ने यह प्रतियोगिता पांचवी बार जीती है।

इस वर्ष के समारोह का शीर्षक 'हेड इन सैंड' था। प्रतियोगिता छह जून से 29 अगस्त तक आयोजित है। पटनायक ने कहा कि उन्होंने अपनी रचना में वृक्ष के तीन तनों और तीन बंदरों को रोते हुए दिखाया है। तीनों कह रहे हैं कि जलवायु परिवर्तन एक असुविधाजनक सच्चाई है।

इस कृति में कुछ इस तरह का संदेश निहित है - "तुम नहीं सुनते", "तुम नहीं बोलते", "तुम नहीं देखते", "रेत में सिर मत छुपाओ, उठो कार्रवाई करो"।

पटनायक ने महोत्सव के प्रस्तुतकर्ता अंजा स्मोली से शनिवार की शाम पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने बर्लिन से फोन पर आईएएनएस को बताया, "मैंने जो कृति तैयार की थी, उसे दर्शकों की ओर से सर्वाधिक मत प्राप्त हुआ।"

पटनायक ने कहा, "इस प्रतियोगिता में 10 देशों के कलाकारों ने हिस्सा लिया।"

इसके पहले पटनायक 2003, 2004, 2007 और 2009 में पुरस्कार जीत चुके हैं। उल्लेखनीय कार्यो के लिए पटनायक का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के 2006, 2007, 2008 और 2009 के संस्करणों में दर्ज हो चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+