रूस में सरकार विरोधी 100 प्रदर्शनकारी हिरासत में (लीड-1) (आठवें पैरा में संशोधन के साथ)
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार करीब 200 लोगों ने शनिवार को मास्को में प्रदर्शन किया। इनमें से कम से कम 35 लोगों को पुलिस वाहनों में भरकर ले गई।
रूस के दूसरे बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग में विरोध प्रदर्शन में 100 लोग शामिल हुए और इनमें से 60 को पकड़ा गया।
प्रदर्शनकारियों के साथ संघर्ष में एक पुलिस अधिकारी घायल हुआ।
मास्को पुलिस विभाग के प्रवक्ता विक्टर बिरयुकोव के अनुसार इस अधिकारी को एक महिला प्रदर्शनकारी ने धक्का दिया। इससे वह कांच के टूटे हुए टुकड़ों पर गिर गया। जिससे उसका चेहरा कट गया।
पुलिस ने पूर्व उप प्रधानमंत्री और विपक्षी नेता बोरिस नेम्तसोव तथा विपक्षी वाम मोर्चे के नेता सेग्रेइ उदाल्तसोव को गिरफ्तार किया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रूस के अग्रणी मानवाधिकार संगठन हेलसिंकी समूह की अध्यक्ष ल्यूदमिला एलेक्सेयेवा ने पुलिस की बर्बर कार्रवाई की निंदा की।
रूस में नागरिक अधिकारों के समर्थक और विपक्षी सदस्य एकत्र होने की स्वतंत्रता के अधिकार को लागू करने की मांग कर रहे हैं।
रूसी संविधान के अनुच्छेद 31 में दिए गए इस अधिकार के समर्थन में हर महीने की 31 तारीख को प्रदर्शन किए जाते हैं।
विपक्षी वेबसाइट 'कास्परोव डॉटआरयूडॉट' के अनुसार मास्को के विक्ट्री स्क्वायर पर 500 लोग जमा हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications