कश्मीर पर कैबिनेट की सुरक्षा समिति की बैठक शाम को
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि कश्मीर के घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए रविवार शाम सीसीएस की बैठक होगी।
बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम व रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी के हिस्सा लेने की संभावना है।
पूरी कश्मीर घाटी में भड़की हिंसा में शुक्रवार से अब तक आठ प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा कर्मियों सहित हिंसा में अब तक 80 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications