क्लिंटन की बिटिया ने कहा 'आई डू' (लीड-1)

वाशिंगटन, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन एवं मौजूदा विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की इकलौती लाडली बिटिया चेल्सी शनिवार रात एक भव्य समारोह में अपने मित्र एवं बैंकर मार्क मेजविंस्की के साथ शादी के अटूट बंधन में बंध गईं।

अमेरिका में 'सदी की शादी' के नाम से नवाजी जा रही इस शादी से मीडिया को दूर रखा गया।

न्यूयार्क से करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर खूबसूरत रीनेबेक में 50 एकड़ के एक ऐस्टेट में संपन्न शादी के भव्य समारोह के कुछ ही देर बाद क्लिंटन दंपत्ति की ओर से एक बयान जारी किया गया। इस शादी में परिवार के सदस्य और मित्र शरीक हुए।

क्लिंटन दंपत्ति की ओर से शाम 7.23 बजे भेजे ई-मेल में कहा गया है, "आज हमने एस्टर कोर्ट्स में पारिवारिक सदस्यों और मित्रों की मौजूदगी में हुए एक खूबसूरत समारोह में असीम गौरव और भावनाओं के साथ चेल्सी और मार्क को विवाह बंधन में बंधते देखा।"

उन्होंने लिखा है कि उनके एक साथ जीवन शुरू करने के लिए इससे मुनासिब दिन तो और कोई हो ही नहीं सकता था। संदेश में कहा गया है, "मार्क का अपनी जिंदगी में स्वागत करते हुए हमें बेहद प्रसन्नता हो रही है।"

30 वर्षीया चेल्सी और 32 वर्षीय मार्क के विवाह समारोह में मीडिया से दूरी बनाकर रखी गई और समारोह का विवरण जारी नहीं किया गया। चेल्सी और मार्क में चार साल से दोस्ती थी।

चेल्सी ने वेरा वेंग द्वारा डिजाइन किया गया गाउन पहना था जबकि हिलेरी ने ऑस्कर दि ला रेंता का डिजाइन किया परिधान पहन रखा था।

सीएनएन ने खबर दी है कि सैंकड़ों की तादाद में लोग तथा ढेरों संवाददाता विवाह समारोह में आने वाले मेहमानों की झलक पाने के लिए इस शहर के मुख्य चौराहे पर जमा थे। शहर भर में जगह-जगह 'मार्क और चेल्सी को शुभकामनाएं' जैसे संदेश लगे थे।

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री मेडेलिन अलब्राइट का ऑटोग्रॉफ लेने के लिए कई किशोरों को उनका पीछा करते देखा गया। इस अंतर-पंथ विवाह को रब्बी जेम्स पोनेट और रेवेरेंड विलियम शिलेडी ने संपन्न कराया। क्लिंटन मैथोडिस्ट हैं जबकि मेजविंस्की यहूदी हैं। शादी में दोनों पंथों की रस्में निभाई गईं।

नवविवाहित जोड़े के मित्र ने कविता 'द लाइफ दैट आई हैव' का पाठ किया। विवाह में चेल्सी और मार्क के कॉलेज और कार्यस्थलों के मित्र बड़ी संख्या में जमा हुए। शादी में क्लिंटन के भाई रोजर क्लिंटन भी शरीक हुए।

उत्साह से लबरेज मीडिया इसे 'दशक की शादी' और 'शताब्दी की शादी' घोषित किया था। क्लिंटन ने अपने होने वाले दामाद के बारे में कहा था, "मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं। हिलेरी भी उन्हें बहुत पसंद करती हैं।"

महीनोंे से चर्चा थी कि इस विवाह में बारबरा स्ट्रीसैंड, स्टीवन स्पाइलबर्ग, ओपराह विनफ्रे, टेरी मैकएलिफ, टेड टर्नर और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और जॉन मेयर शरीक होंगे, लेकिन टाइम्स के अनुसार इनमें से किसी को भी आमंत्रित नहीं किया गया। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को आमंत्रण नहीं भेजा गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+