जाति प्रमाण-पत्र फर्जी पाए जाने पर अफसर निलंबित
आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा गठित समिति ने पुलिस के प्रतिवेदन और सोनकेसरी द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का परीक्षण किया। हुजूर तहसील के अनुविभागीय अधिकारी ने सोनकेसरी के हालबा जनजाति के प्रमाण पत्र को अभिलेख पंजी के मुताबिक जारी होना नहीं पाया है।
जांच समिति ने सोनकेसरी को व्यक्तिगत सुनवाई का भी अवसर दिया जिसमें वे ऐसा कोई प्रमाण, साक्ष्य, तथ्य तथा अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सके जिससे उनके हालबा जनजाति के होने की पुष्टि हो सके। आखिर में गहन परीक्षण के बाद समिति ने सोनकेसरी के जनजाति प्रमाण पत्र को निरस्त करने का निर्णय लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications