समलैंगिक कहने पर प्रेमी को चाकू से गोदा

उस महिला ने अपने प्रेमी को कमर और जांघ के बीच के हिस्से में चाकू से गोदा था। इस घटना के बाद वह फरार हो गई, जबकि उसकी बहन ने एंबुलेंस बुलाने की जगह उस व्यक्ति को खून से लथपथ घटनास्थल पर ही छोड़ दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

समाचार पत्र 'डेली मेल' में प्रकाशित खबर के मुताबिक 20 वर्षीया समांथा ब्राउन पर 23 वर्षीय डीन डार्विल पर चाकू से हमला करने और उसे मार डालने का आरोप साबित हुआ है। डीन का दोष इतना था कि उसने समांथा को समलैंगिक कहा था।

चाकू घोपने के बाद समांथा ने डीन को घटनास्थल (अपने घर) पर छोड़ दिया था जबकि इसकी बहन टोनी (25 वर्ष) ने डीन की मदद करने के लिए एंबुलेंस तक नहीं बुलाई।

यह घटना मैनचेस्टर के हाइअर ब्लैकले इलाके की है। इस घटना में डीन की अत्यधिक खून के रिसाव के कारण मौत हो गई थी।

इस अपराध के लिए समांथा को पांच वर्ष और टोनी को चार वर्ष की जेल की सजा सुनाई गई है। मामले की सुनवाई कर रही मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अगर समय रहते चिकित्सका सुविधा मुहैया की जाती तो डीन की जान बच सकती थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+