जम्मू एवं कश्मीर में 40 किलोग्राम आरडीएक्स बरामद
सेना के सूत्रों का कहना है कि इससे घाटी में बढ़ रही आतंकवादी गतिविधियों का पता चलता है। एक महीने के भीतर ऐसा दूसरी बार हुआ है कि इतने बड़े पैमाने पर विस्फोटक जब्त किए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार जम्मू से 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित राजौरी जिले के नवशेरा इलाके में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के समीप आतंकवादियों के ठिाकने से आरडीएक्स बरामद किया गया।
एक सैन्य अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "खुफिया जानकारी के आधार पर सेना और सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा चलाए गए अभियान में बड़े पैमाने पर आरडीएक्स बरामद किया गया।"
जम्मू एवं कश्मीर में बड़े पैमाने पर आरडीएक्स पाए जाने पर सुरक्षा एजेंसियां भी चिंतित हैं।
अधिकारी ने बताया, "इससे आतंकवादियों के खतरनाक मंसूबे का पता चलता है।"
उन्होंने कहा, "एके-47 राइफल की 450 चक्र से अधिक गोलियां भी बरामद की गई हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications