यूएई 11 अक्टूबर से ब्लैकबेरी की सेवाएं निलंबित करेगा
यूएई के दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरए) ने कहा कि ब्लैकबेरी द्वारा अपनी सेवाओं को यूएई के दूरसंचार नियमों के अनुकूल बनाने में वर्ष 2007 से लगातार असफलता के चलते इस कंपनी की मेसेंजर, ई-मेल और बेव ब्राउजर सेवाएं निलंबित की जाएंगी।
ब्लैकबेरी की कुछ सेवाओं के दौरान उपयोगकर्ताओं के बीच कानूनी जिम्मेदारी पूरी किए बिना संदेश प्रसारण के कारण यह निर्णय लिया गया है। यूएई का कहना है कि इससे न्यायिक, सामाजिक और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा है।
टीआरए के महानिदेशक मोहम्मद अल गनीम ने कहा कि यहां दूरसंचार सेवाएं प्रदान कर रही एटिस्लेट और ड्यू को भी इस निर्णय की जानकारी दे दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications