मप्र में मिड-डे मील खाने से 63 बच्चे बीमार
जिलाधिकारी विजय आनंद कुरील ने विद्यालय के हैण्डपंप को सील कर पानी और खाद्यान्न के परीक्षण के आदेश दिए हैं।
बताया गया है कि शनिवार दोपहर बुंडेल गांव के शासकीय पाठशाला में बच्चों को मध्यान्ह भोजन का वितरण किया गया। देर रात से बच्चों को उल्टियां होने लगीं और उनकी तबियत बिगड़ने लगी। बीमार बच्चों की संख्या 63 है और रविवार सुबह 45 बच्चों को जिला चिकित्सालय लाया गया।
जिलाधिकारी ने वितरित किए गए खाद्यान्न और विद्यालय परिसर में लगे हैण्डपंप के पानी के नमूनों की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही हैण्डपंप को सील कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications