विधायक की पत्नी की हत्या के पीछे संपत्ति विवाद की आशंका

कैराना क्षेत्र से भाजपा विधायक व विधान मंडल दल के उपनेता हुकुम सिंह की पत्नी रेवती सिंह का शनिवार की रात को उनके घर में ही गला घोंट का कत्ल कर दिया गया था। इस हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस को जांच के लिए तीन महत्वपूर्ण धारणाएं मिली हैं। फिलहाल पुलिस किसी जल्दबाजी के मूड में नहीं है।

सर्किल ऑफिसर (सिटी) शशि शेखर ने बताया कि इस मामले की गहराई से जांच के लिए पुलिस की सात टीमों का गठन किया गया है। रेवती सिंह के मोबाइल फोन की जांच हो रही है। पुलिस को आशंका है कि वारदात में कोई परिचित शामिल है। इसी तरह से पुलिस तीन लाईनों पर अपनी निगाह गड़ाये हुए हैं।

वारदात में पुलिस लूट की आशंका होने से इंकार कर रही थी, लेकिन हुकुम सिंह के अधिवक्ता ओमप्रकाश क ौशिक की ओर से दर्ज मुकदमे में लूट व हत्या के तहत धारा 394 व 302 का मुकदमा अज्ञात लोगों के विरूद्ध दर्ज कराया गया है।

पुलिस नौकरों व परिचितों से भी पूछताछ कर रही है। हत्या की गुत्थी रेवती सिंह के कमरे में पड़े नम्बर लॉक वाले ब्रीफकेस से भी जुड़ रही है। इससे महत्वपूर्ण कागज गायब होने की बात सामने आई है। जबकि वहां से उनके सोने के जेवर व लाईसेंसी हथियार नहीं लूटे गए। परिवार के एक प्रस्तावित ट्रस्ट निर्माण का मामला भी पुलिस जांच में है। वहीं विधायक के गनर द्वारा हथियार घर पर छोड़कर अचानक छुट्टी पर जाने के बिंदु पर भी जांच जारी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+