ई-बैंकिंग के जरिए लगाई 17 लाख रुपये की चपत
पुलिस के मुताबिक महाराणा प्रताप नगर निवासी पूनम गुलाटी का कोटेक महिंद्रा बैंक में खाता है। शनिवार को उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके खाते से गौरव शुक्ला नाम के व्यक्ति ने 17 लाख रुपये निकाल लिए हैं। बताया जाता है कि गौरव ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए खाता खुालवाया। आरोप है कि गौरव ने ई-बैंकिंग के जरिए तीन से 19 अप्रैल के बीच 17 लाख रुपए निकाले हैं। गुलाटी की शिकायत पर साइबर सेल ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications