मीडिया उद्योग के अगुआ थे मैथ्यू

कोट्टायम, 1 अगस्त (आईएएनएस)। केरल में मीडिया उद्योग के अगुवा और मलयालम मनोरमा के प्रधान संपादक के. एम. मैथ्यू का रविवार तड़के उनके आवास पर निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।

जीवन के अंतिम दिनों तक मैथ्यू पत्रकारिता से जुड़े रहे और कुछ सप्ताह पहले तक वह दफ्तर में खबरों पर चर्चा करते रहे। मैथ्यू विशेषतौर पर व्यापार और अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सलाह दिया करते थे।

अपने पत्रकारिता जीवन के दौरान मैथ्यू प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के अध्यक्ष रहे। उन्होंने इंडियन न्यूज पेपर सोसायटी (आईएनएस) और ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (एबीसी) में अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने कई प्रतिष्ठित जगहों पर काम किया।

मैथ्यू सन 1954 में मलयालम मनोरमा के प्रबंध संपादक बने थे तथा वर्ष 1973 में अपने भाई के निधन के बाद उन्होंने प्रधान संपादक का कार्यभार संभाला था। अंग्रेजी की प्रतिष्ठित पत्रिका 'द वीक' उनकी ही देन है। वह मनोरमा समूह से एक अंग्रेजी दैनिक निकालने में कामयाब नहीं हो सके।

मलयालम मनोरमा पहली बार 22 मार्च 1890 को प्रकाशित हुआ था। उस समय यह साप्ताहिक अखबार हुआ करता था और प्रत्येक शनिवार को प्रकाशित होता था। इसके बाद इस अखबार ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज मनोरमा एक बड़ा समूह बन चुका है और इसके 48 प्रकाशन हैं तथा 18 लाख से अधिक प्रतियों की बिक्री होती है।

मैथ्यू नेहरू परिवार के काफी करीबी माने जाते थे। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मैथ्यू के निधन पर रविवार को गहरा दु:ख व्यक्त किया।

उधर, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी रविवार सुबह मैथ्यू के निधन पर शोक व्यक्त किया।

केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता ओमन चांडी ने मैथ्यू को याद करते हुए कहा कि वह अपनी शालीनता और सहृदयता के लिए जाने जाते थे।

गौरतलब है कि मैथ्यू को वर्ष 1998 में पद्म विभूषण सम्मान से अलंकृत किया गया था। मैथ्यू का अंतिम संस्कार सोमवार को कोट्टायम के निकट किया जाएगा। इस मौके पर समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रसिद्ध लोगों के पहुंचने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+