इसी सप्ताह श्रीलंका भेजा जाएगा विशेष दूत : चिदंबरम
चेन्नई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने रविवार को कहा कि श्रीलंका में शरणार्थी शिविरों में रह रहे तमिलों के पुनर्वास से जुड़े कार्यो की प्रगति का जायजा लेने के लिए इसी सप्ताह एक विशेष दूत श्रीलंका भेजा जाएगा।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के साथ बैठक के बाद चिदंबरम ने यह बात संवाददाताओं से कही।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने करुणानिधि को 22 जुलाई को लिखे अपने पत्र में यह कदम उठाने की बात कही थी।
इस पत्र में कहा गया था कि इस मसले से जुड़े हमारे हितों और महत्व के चलते विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को श्रीलंका में हमारे उच्चायुक्त तथा स्थानीय प्रशासन के साथ परामर्श करने और पश्चिमोत्तर प्रांतों के इलाकों में हुए कार्यो की प्रगति का आकलन करने के लिए भेजा जा रहा है।
चिदंबरम ने कहा कि भारत ने श्रीलंका सरकार से श्रीलंकाई सेना द्वारा भारतीय मछुआरों पर हमले रोकने के लिए बातचीत की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications