विकिलीक्स के खुलासे को सीमित करने के लिए घूस देने का प्रयास
अफगानिस्तान युद्ध से जुड़े दस्तावेजों को वेबसाइट को उपलब्ध कराने के आरोपी सैन्य विश्लेषक ब्रैडली ई.मैनिंग के बोस्टन इलाके के परिचितों से पूछताछ करने वाले जांचकर्ताओं ने आगे के खुलासे को रोकने का प्रयास किया। समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट ने जांचकर्ताओं की पूछताछ का सामना कर चुके एक व्यक्ति के हवाले से यह खबर दी है।
अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर उस व्यक्ति ने अखबार को बताया कि सेना और विदेश विभाग के कर्मचारी बोस्टन इलाके में गोपनीय दस्तावेजों की तलाश में लगे रहे थे। उसने उनके सामने ऐसा प्रदर्शन किया जैसा कि वे कुछ और खुलासे करने की प्रक्रिया में हैं।
जनवरी में मैनिंग से मिल चुके कंप्यूटर इंजीनियर ने कहा कि जून के मध्य में जांचकर्ताओं को उसने बताया कि उसे ऐसे किसी दस्तावेज का पता नहीं है। कंप्यूटर विशेषज्ञ ने कहा कि सेना के अधिकारियों ने विकिलीक्स में सेंधमारी के लिए उसे नकद रकम देने का प्रस्ताव किया।
अखबार के अनुसार विशेषज्ञ ने उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
इराक में निहत्थे नागरिकों पर एक हेलीकॉप्टर हमले के वीडियो उपलब्ध कराने के लिए मैनिंग को आरोपी बनाए जाने के बाद बोस्टन इलाके में कम से कम दो लोगों से पूछताछ की गई। यह व्यक्ति उनमें से ही एक है।
सेना के अपराध जांच विभाग के प्रवक्ता क्रिस ग्रे ने बहरहाल इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया और कहा कि एक जांच चल रही है। उसके उपायों और तरीकों पर चर्चा संभव नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications