हैक हो सकते हैं बैंकों के एटीएम
सिएटल की आईओ एक्टिव एजेंसी के निदेशक बर्नाबी जैक ने प्रदर्शन के दौरान मंच पर दो एटीएम लगाए और दर्शकों के सामने मशीन का केवल एक बटन दबाया और मशीन से पैसा पानी की तरह बहने लगा, फर्श पर नोटों का ढेर लग गया।
सीबीएस न्यूज के मुताबिक न्यूजीलैंड के नागरिक जैक ने बताया कि हैकर टेलीफोन मॉडम के जरिए एटीएम से संपर्क स्थापित कर लेता है और मशीन बिना पासवर्ड के इसमें मौजूद पूरी नकदी बाहर निकाल देती है।
सैन जोस में रह रहे जैक ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि इससे लोगों का इन उपकरणों को पूरी तरह सुरक्षित मान लेने का नजरिया बदलेगा जो कि ऊपरी तौर पर अभेद्य नजर आते हैं।"
जैक ने कहा, "मैंने हर तरह की एटीएम मशीन में ऐसी संभावनाएं पाई हैं जिनसे हमलावर इन मशानों से पूरी नकदी निकाल सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications