'किसी भी हद तक' जा सकती है न्यूजीलैंड पुलिस

समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक पुलिसकर्मियों को कहा गया है कि मुसीबत के समय में वे अपनी जान बचाने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकते हैं और इस काम में उनके विभागों के प्रमुख उनके साथ हैं।

पुलिस विभाग ने यह कदम क्राइस्टचर्च में नियमित जांच के दौरान एक वरिष्ठ कांस्टबुल ब्रूस लैम्ब और एक कांस्टेबुल माइकल एलाटालो को एक अज्ञात बंदूकधारी द्वारा गोली मारे जाने की घटना के बाद उठाया है।

लैम्ब को जबड़े में गोली लगी थी जबकि एलाटालो को पैर में गोली लगी है। लैम्ब का गेज नाम का खोजी कुत्ता इस घटना में मारा गया था। इस घटना के बाद ही पुलिस विभाग ने अपने अधिकारियों को आत्मरक्षा के लिए कोई भी कदम उठाने की छूट दे दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+