दरोगा पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, निलंबित
किशोरी से छेड़खानी का यह आरोप जिले की खैर पुलिस चौकी के प्रभारी अशोक कुमार पर लगा है। अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रामपाल गौतम ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि आरोपी दरोगा के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
गौतम ने कहा कि प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। शनिवार को अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों के लिए खाना बनाने वाली महिला (बावर्ची) की 11 वर्षीय बेटी को अपने सरकारी आवास में बुलाकर छेड़खानी की।
उन्होंने कहा कि किशोरी ने जब शोर मचाया तब उसकी मां व अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। पीड़िता जब तक अपनी आपबीती सुनाती तब तक आरोपी दरोगा मौके से फरार हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications