'लघु भारत' की कल्पना साकार करने में जुटे आडवाणी

नई दिल्ली। पिछले दिनों इंडोनेशिया की यात्रा पर गए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी 'लघु इंडोनेशिया' को देखकर इतने उत्साहित हुए कि वह भारत में भी इसकी तर्ज पर 'लघु भारत' के निर्माण की कल्पना को साकार करने में जुट गए हैं।

दरअसल, 'लघु इंडोनेशिया' में जकार्ता के उत्कृष्ट मंदिरों की प्रतिकृतियों की झलक है। जकार्ता के दक्षिण पूर्व में स्थापित एक विशाल पार्क में 'लघु इंडोनेशिया' को उकेरा गया है। स्थानीय भाषा में इसे 'तमन मिनी' कहा जाता है। तमन का अर्थ है पार्क। इस महत्वपूर्ण पर्यटक आकर्षण को तमन मिनी इंडोनेशिया के नाम से जाना जाता है। इस पार्क में इंडोनेशिया के सभी प्रांतों के परम्परागत घरों के साथ-साथ क्षेत्रीय हस्तशिल्प और परिधान व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किए गए हैं।

मानचित्रों पर तीर्थस्‍थलों की प्रतिकृति बनी हो

आडवाणी चाहते हैं कि देश में भी इस प्रकार की कल्पना को साकार किया जाए जहां देश की संस्कृति व इतिहास की विशेषताओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जा सके। इस कल्पना को साकार करने के लिए आडवाणी ने पहल भी आरंभ कर दी है।

उन्होंने अपने ब्लॉग पर किए ताजा पोस्ट में लिखा है, "मैंने एक 'लघु भारत' के विचार पर भाजपा शासित राज्यों की सरकारों के साथ परामर्श किया है, जिसमें हमारी संस्कृति या इतिहास की अनेक प्रेरणास्पद विशेषताओं का प्रमुखता से प्रस्तुत किया जा सके।"

उन्होंने कहा, "उदाहरण के लिए उत्तराखण्ड तीर्थयात्रियों का प्रमुख स्थल है। मैंने इसके विषय में मुख्यमंत्री और परमार्थ आश्रम के स्वामी चिदानंद जैसे कुछ संतों से विचार-विमर्श किया है कि कितना अद्भुत होगा यदि भारत के एक बड़े मानचित्र पर देश के सभी प्रमुख तीर्थस्थलों जैसे तिरुपति, जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम, द्वारका, अमृतसर का स्वर्णमंदिर और वैष्णेदेवी की प्रतिकृति बनी हो।" आडवाणी ने कहा, "इस परिकल्पना पर सक्रियता से विचार हो रहा है और मुझे विश्वास है कि यह कल्पना अवश्य साकार होगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+