चीन में सैन्य अधिकारी की डूबने से मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सेना के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को शेनयांग में इंजीनियरिंग कोर के सैन्य प्रमुख गुआन सिक्झी संघुआ नदी में बह गए। उनका शव शनिवार को मिला।
गुआन चार अन्य सहयोगी कर्मचारियों के साथ मिलकर नदी में बह रहे बैरलों को रोकने के लिए नाव की मदद से रस्सी बांध रहे थे। इसी दौरान तेज बहाव के कारण सभी पानी में बह गए। अन्य लोगों को तो बचा लिया गया, परन्तु गुआन को नहीं बचाया जा सका।
गौरतलब है कि बुधवार को जिलीन प्रांत में बाढ़ के चलते संघुआ नदी का पानी रसायन बनाने वाली दो कंपनियों के एक गोदाम में घुस गया था। जिसके कारण रसायन भरे करीब 3,000 बैरल पानी में बह गए थे। इसके अलावा करीब 4,000 खाली बैरल भी बह गए थे।
श्रमिकों ने रविवार तक नदी से 5,000 बैरल निकाल लिए थे। अधिकारियों ने जांच में पाया है कि नदी का पानी सुरक्षित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications