थान श्वे की भारत यात्रा को मीडिया ने सराहा
म्यांमार के आधिकारिक पत्र 'डेली न्यू लाइट' ने अपने संपादकीय में कहा है कि जनरल श्वे की पांच दिन की इस सद्भावना यात्रा से दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण रिश्ते और भी प्रगाढ़ होंगे।
श्वे ने 25-29 जुलाई तक की अपनी भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। इस यात्रा के दौरान कई द्विपक्षीय समझौतों पर दस्तखत किए गए।
पत्र में कहा गया है कि इस यात्रा से दोनों देशों के भौगोलिक और सांस्कृतिक रिश्ते बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications