हिमाचल में 10 फीसदी कम हुई बारिश
शिमला में मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस से बताया, "राज्य के अधिकतर जिलों में मानसून कुल मिलाकर औसत से कम रहा है। अभी तक राज्य में 269.3 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो औसतन वर्षा 298.3 मिलीमीटर से कम है। मतलब बारिश 10 फीसदी कम रही है।"
सिंह ने बताया, "राज्य के केवल पांच जिलों किन्नौर, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर में औसत से अधिक बारिश हुई है। वहीं बाकी सात जिलों पर्याप्त बारिश नहीं हुई है।"
निदेशक के अनुसार इस इलाके में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के सष्क्रिय होने के बाद से पूरे महीने भर ठीक से बारिश नहीं हुई है। मानसून ने राज्य में पांच जुलाई को दस्तक दी थी।
उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश की कृषि एवं बागवानी संबंधी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से मानसून पर आधारित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications