रिकार्ड मतों से जीते TRS नेता हरिश राव

Hyderabad
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश की सिद्दपेट विधानसभा सीट पर उपचुनाव में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेता टी. हरीश राव ने 95,858 मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की है। राव ने राज्य के विधानसभा चुनाव में जीत के अंतर के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। वह पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वाई.एस. राजशेखर रेड्डी से भी आगे निकल गए हैं। रेड्डी ने पिछले साल के चुनाव में कडप्पा जिले की पुलिवेंदुला सीट पर 68,681 मतों से जीत दर्ज की थी।

रिकार्ड मतों से जीते TRS नेता हरिश राव

पिछले साल राव की जीत का अंतर 64,677 था। इस बार मेडक जिले की सिद्दिपेट सीट पर तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) और सत्ताधारी कांग्रेस के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। हरीश राव टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव के करीबी रिश्तेदार हैं।

आंध्र प्रदेश के तेलंगाना क्षेत्र में 12 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने पांच सीटें जीत ली हैं और छह सीटों पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। बाकी एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का उम्मीदवार आगे चल रहा है। इन सीटों के लिए शुक्रवार सुबह मतगणना शुरू हुई।

अलग तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर लोगों की भावनाएं कितनी प्रबल हैं, इसे साबित करते हुए टीआरएस ने सिद्दीपेट, सिरपुर, धर्मापुरी और चेन्नूर विधानसभा सीटें भारी बहुमत से अपने पास बरकरार रखीं, जबकि वेमुलावाड़ा सीट तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) से छीन ली। छह अन्य विधानसभा सीटों पर टीआरएस के उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे चल रहे हैं।

TRS बढ़त पर

वहीं, आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख डी. श्रीनिवास निजामाबाद शहरी विधानसभा सीट से उप-चुनाव हार गए हैं। पार्टी के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ए. लक्ष्मीनारायण ने 12,200 मतों के अंतर से हराया। श्रीनिवास के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की योजना थी। यहां तक कि उन्हें मुख्यमंत्री के. रोसैय्या का संभावित उत्तराधिकारी भी माना जा रहा था।

श्रीनिवास 2009 में भी 11,015 मतों से चुनाव हार गए थे। सिद्दीपेट सीट पर टीआरएस के टी. हरीश राव ने रिकॉर्ड 95,858 मतों के अंतर से विजय हासिल की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी के रिकॉर्ड को तोड़ा। पिछले साल कडप्पा जिले की पुलिवेंदुला सीट पर रेड्डी 68,681 मतों से विजयी हुए थे। अलग तेलंगाना राज्य की मांग के मुद्दे पर इस साल की शुरूआत में टीआरएस के 10 और भाजपा व टीडीपी के एक-एक विधायक के इस्तीफा देने की वजह से यहां उपचुनाव कराए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+