अमित शाह मामले में जेठमलानी के सामने होंगे तुलसी
नई दिल्ली। सोहराबुद्दीन कथित फर्जी मुठभेड मामले में सीबीआई की ओर से जाने-माने फौजदारी वकील के.टी.एस. तुलसी पैरवी करेंगे। यानी कि तुलसी और राम जेठमलानी आमने सामने होंगे। इस मामले में गुजरात के पूर्व मंत्री अमित शाह को गिरफ्तार किया गया है।
जेठमलानी और तुलसी होंगे आमने सामने
एक सरकारी सूत्र ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि सीबीआई ने तुलसी को अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल बनाने का फैसला किया है क्योंकि प्रमुख वकील राम जेठमलानी शाह को कानूनी सहायता दे रहे हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी समझे जाने वाले शाह को मंगलवार को उस समय गिरफ्तार किया गया था जब उन्होंने गांधीनगर में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर एक संवाददाता सम्मेलन में सामने आने के बाद समर्पण कर दिया था।
गुजरात के एटीएस पर आरोप है कि उसने 26 नवंबर 2005 को अहमदाबाद के निकट सोहराबुद्दीन शेख की फर्जी मुठभेड में हत्या की थी। उसकी पत्नी कौसर बी भी तभी से लापता है।













Click it and Unblock the Notifications