तेलंगाना उपचुनाव : टीआरएस ने 5 सीटें जीतीं, 6 पर आगे (लीड-1)

अलग तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर लोगों की भावनाएं कितनी प्रबल हैं, इसे साबित करते हुए टीआरएस ने सिद्दीपेट, सिरपुर, धर्मापुरी और चेन्नूर विधानसभा सीटें भारी बहुमत से अपने पास बरकरार रखीं जबकि वेमुलावाड़ा सीट तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) से छीन ली।

छह अन्य विधानसभा सीटों पर टीआरएस के उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे चल रहे हैं। वहीं, शहरी निजामाबाद सीट पर भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मीनारायण, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डी. श्रीनिवास से आगे हैं।

सिद्दीपेट सीट पर टीआरएस के टी. हरीश राव ने रिकॉर्ड 95,858 मतों के अंतर से विजय हासिल की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी के रिकॉर्ड को तोड़ा। पिछले साल कडप्पा जिले की पुलिवेंदुला सीट पर रेड्डी 68,681 मतों से विजयी हुए थे।

चुनाव आयोग के अनुसार मंगलवार को हुए मतदान में पांच जिलों की 12 विधानसभा क्षेत्रों के करीब 23.60 लाख मतदाताओं में से 66.67 फीसदी ने मताधिकार का उपयोग किया था।

अलग तेलंगाना राज्य की मांग के मुद्दे पर इस साल के शुरुआत में टीआरएस के 10 और भाजपा व टीडीपी के एक-एक विधायक के इस्तीफा देने की वजह से यहां उपचुनाव कराए गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+