कैमरन की सोनिया से मुलाकात नहीं हो पाई
नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन विशेष आग्रह के बावजूद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं कर पाए। बताया गया कि वह दिल्ली से बाहर गई हुई हैं।
अधिकारियों के अनुसार ब्रिटेन ने भारत से विशेष तौर पर आग्रह कर कैमरन की सोनिया गांधी एवं उनके पुत्र तथा सांसद राहुल गांधी से मुलाकात तय करवाई थी।
कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने कहा कि मुलाकात का कार्यक्रम पहले से तय नहीं था, सोनिया गांधी 'दिल्ली से बाहर' गई हुई हैं। कैमरन की राहुल गांधी से मुलाकात भी तय नहीं थी।
उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी सत्तारूढ़ गठबंधन की प्रमुख होने के नाते आम तौर पर विदेश से आने वाले गणमान्य व्यक्ति के साथ शिष्टाचार बैठक करती रही हैं।
कैमरन ने हालांकि लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी एवं विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा से मुलाकात की।
उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी औपचारिक वार्ता की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications