पाकिस्तान में बारिश से 230 मरे
स्थानीय समाचार चैनल 'जियो न्यूज' के मुताबिक खबर-पख्तूनख्वा प्रांत में हजारों लोग बेघर हो गए हैं। बारिश की वजह से सैकड़ों घर नष्ट हो गए हैं जबकि कई पुल और सड़कें बह गई हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि गिलगिट बालतिस्तान में मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास बाढ़ के पानी से घिर गया है जिससे उन्हें स्थानीय होटलों में शरण लेनी पड़ी है। विधानसभा की इमारत में भी पानी प्रवेश कर गया है।
स्वात और संगला जिलों में मूसलाधार बारिश से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। संगला जिले में कम से कम 90 लोगों की मौत हो गई है।
अपर दीर में 780 मकान, 34 स्कूली इमारतें और 34 पुल बारिश की वजह से नष्ट हो गए हैं। हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications