नीलाम हुए चर्चिल के कृत्रिम दांत
ऊपर के कृत्रिम दांतों के सेट को डिजाइन करने वाले दंत विशेषज्ञ के बेटे ने नीगेल कडलिप इन्हें नीलामी के लिए रखा था। सोने की पालिश वाले इन दांतों का इस्तेमाल वह अपनी तुतलाहट छिपाने के लिए करते थे।
चर्चिल को दांतों और मसूड़ों से संबंधित कई तकलीफे थीं और उन्हें बचपन से ही जटिल दंत चिकित्सा की जरूरत पड़ गई थी। अपनी हकलाहट छिपाने और साफ बोलने के लिए वह कृत्रिम दांतों का इस्तेमाल करते थे।
नॉरफोक के एलशम स्थित कीस नीलामीघर के नीलामीकर्ता एंड्रयु बुलॉक ने कहा कि रॉयल कॉलेज ऑफ र्सजस द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के अनुसार चर्चिल इस बात को लेकर हमेशा डरे रहते थे कि उनके कृत्रिम दांत कहीं गुम न हो जाएं। इसलिए वह कृत्रिम दांतों का एक अतिरिक्त सेट हमेशा अपने पास रखते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications