लेखकों के लिए सहायता योजना पर निशंक की सहमति
इस योजना के तहत राज्य के संस्कृति मंत्रालय को यह अधिकार रहेगा कि वह लेखक को उसकी पुस्तक प्रकाशित करने के लिए दो लाख रुपये तक दे सकती है। यदि प्रकाशक को दो लाख से अधिक राशि की आवश्यकता हो तो उसे सरकार के पास इसके लिए आवेदन करना होगा।
योजना का लाभ उठाने के लिए लेखक को मूल लेख की दस प्रतिलिपि विभाग को उपलब्ध करानी होगी। साथ ही पुस्तक के मूल्य निर्धारण का अधिकार राज्य के संस्कृति विभाग के पास होगा और लेखक को रायल्टी मिलती रहेगी।
इस कदम से राज्य के प्रबुद्ध वर्ग में खुशी का माहौल है। इस अनूठी पहल के पीछे मुख्यमंत्री के लेखक व्यक्तित्व की उपज मानी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications