पाकिस्तान में बाढ़ में 400 मरे (लीड-2)

समाचार चैनल जियो टीवी के अनुसार प्रांत के इतिहास में बारिश के कारण इतनी तबाही इससे पहले नहीं देखी गई। प्रांतीय सूचना मंत्री इफ्तिखार हुसैन ने कहा कि अधिकारियों को राहत कार्य चलाने और बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच खाद्य सामग्री पहुंचाने में कठिनाई आ रही है।

हुसैन ने कहा कि प्रांत के बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत एवं बचाव कार्य चलाने के लिए 10 हेलीकाप्टर भेजे गए हैं।

प्रांत में हजारों लोग बेघर हो गए। कई घर, पुल और सड़कें बाढ़ में बह गए।

प्रांत के स्वात और शांगला जिलों में भी भारी तबाही हुई है। सिर्फ शांगला जिले में कम से कम 90 लोग मारे गए।

बाढ़ और भूस्खलन के कारण एक शहर को दूसरे शहर से जोड़ने वाले 40 से ज्यादा पुलों के टूट जाने व सड़क मार्ग बाधित होने से हजारों लोग असहाय स्थिति में हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने तय समय सीमा के अंदर खतरे वाले स्थानों को लोगों से खाली कराने के निर्देश दिए हैं।

खबर-पख्तूनख्वा के प्रांतीय आपदा प्रबंधन के मुताबिक विभिन्न स्थानों पर 20,000 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। ज्यादा प्रभावित इलाकों में प्रांतीय राजधानी पेशावर, स्वात घाटी, चारसाड्डा, बानू, कोहट, मलकंद, हजारा, डेरा इस्माइल खान और नौशेरा शामिल हैं।

राहत कार्य के लिए सशस्त्र बलों को बुलाया गया है। पाकिस्तानी नौसेना और वायु सेना ने प्रभावित इलाकों में बचाव दल भेजना शुरू कर दिया है। खाने की सामग्री और दवाएं भी पहुंचाई जा रही हैं।

पर्याप्त दवा आपूर्ति न होने और स्वास्थ्य सुविधाएं न पहुंच पाने के चलते प्रभावित इलाकों में महामारी फैलने का डर है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राहत एवं बचाव कार्य में अंतर्राष्ट्रीय मदद की अपील की है।

पंजाब में सिंधु नदी में जल का स्तर खतरे के निशान से ऊपर है। मियांवाली शहर में पानी घुस गया है जबकि डेरा गाजी खान, मुज्जफरगढ़, लायाह और राजनपुर से लिए चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और दक्षिणी पंजाब में मानसून पहुंच गया है और अगले सप्ताह या इसके बाद भी बारिश लगातार जारी रहेगी। बलूचिस्तान का नसीराबाद इलाका भी बारिश से प्रभावित है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+