मप्र में गर्मी बढ़ी
पिछला सप्ताह राज्य के लिए बारिश के लिहाज से अच्छा रहा था और मानसून के मेहरबान होने की संभावना बनी थी, परंतु मानसून की बेरुखी ने गर्मी को एक बार फिर बढ़ा दिया है। तेज धूप खिलने के साथ ही उमस बढ़ने से लोग खासे परेशान हैं।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बंगाल की खाड़ी की ओर दक्षिण उड़ीसा में एक बार फिर कम दबाव का क्षेत्र बनने लगा है जिसके चलते उम्मीद है कि आने वाले एक-दो दिन में बारिश हो सकती है।
भेापाल का अधिकतम तापमान 32़ 0 डिग्री सेल्सियस , इंदौर में 32़ 2 डिग्री सेल्सियस , ग्वालियर में 35.0 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 33़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications