संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा और राज्यसभा में महंगाई के मुद्दे पर गतिरोध शुक्रवार को भी बरकरार रहा। इस मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों द्वारा जमकर हंगामा किए जाने वजह से दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

लोकसभा की कार्यवाही आरंभ होने पर अध्यक्ष मीरा कुमार ने प्रश्नकाल चलने देने की अपील की। परंतु विपक्षी सदस्य पहले महंगाई पर चर्चा की मांग चाहते थे। नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने कहा, "हमने नियम 184 के तहत चर्चा कराने के लिए नोटिस दिया है। यह सरकार ऐसे नियम के तहत चर्चा नहीं चाहती जिसमें मतदान का प्रावधान है। प्रश्नकाल रोककर पहले महंगाई पर चर्चा होनी चाहिए।"

इसके जवाब में संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि विपक्ष कार्यवाही नहीं चलने देना चाहता। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष में नोंकझोंक आरंभ हो गई। विपक्षी सदस्य लोकसभाध्यक्ष के आसन के निकट पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मीरा कुमार ने बार-बार सदस्यों से शांत होने की अपील की। परंतु हंगामा नहीं थमा। इसके बाद उन्होंने कार्यवाही दिन में 12 बजे तक स्थगित कर दी।

दूसरी ओर राज्यसभा में कमोबेश यही स्थिति रही। विपक्षी सदस्य चर्चा की मांग करते रहे। इस पर हंगामा थमता न देख सभापति हामिद अंसारी ने भी सदन कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+