प्रिंस चार्ल्स सहित कई ब्रिटिश मंत्री भारत दौरे पर आएंगे
प्रिंस चार्ल्स अपनी पत्नी कैमिला पार्कर-बाउल्स के साथ 3 से 13 अक्टूबर तक चलने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कैमरन के दौरे के दौरान 57 हाक एजेटीएस के लिए हुए 70 करोड़ पाउंड के सौदे के मद्देनजर ब्रिटिश रक्षा मंत्री लिएम फॉक्स, अक्टूबर में भारत में आयोजित होने वाले संयुक्त हवाई सैन्य अभ्यास 'इंद्रधनुष' के बाद रक्षा साझेदारी को बढ़ाने के लिए सिलसिले में नवंबर में भारत दौरे पर होंगे।
ग्रीन अगस्त के अंतिम सप्ताह में भारत आ रहे हैं। ब्रिटिश सरकार द्वारा यूरोपीय संघ के बाहर के कुशल श्रमिकों के आव्रजन पर प्रस्तावित रोक भारत के लिए चिंता का विषय है। ग्रीन इस मुद्दे पर भारतीय अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications