रांची में कोयला व्यापारियों के दफ्तर पर सीबीआई के छापे
सीबीआई सूत्रों के अनुसार तीन कोयला व्यापारियों के छह दफ्तरों पर एक साथ छापेमारी की गई। ये व्यापारी हैं- विजय धानुका, राकेश केजरीवाल और ज्ञानेंद्र कुमार सिंह।
सीबीआई के एक सूत्र ने बताया, "हमने बड़ी संख्या में दस्तावेजों के रूप में फंसाने वाले सबूत बरामद किए। कोयला व्यापारियों के दफ्तरों से कुछ लैपटॉप भी जब्त किए गए।"
उन्होंने बताया, "ये व्यापारी एक कंपनी से 1,200 रुपये प्रति टन की दर से कोयला खरीदा करते थे और खुले बाजार में 2,400 रुपये प्रति टन की दर पर बेचा करते थे।"
सूत्रों के अनुसार कोयला कंपनियों के अधिकारियों और व्यापारियों के बीच सांठगांठ को पर्दाफाश करने के लिए निकट भविष्य में और भी छापेमारी की जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications