दोहरे हत्याकांड के 6 आरोपियों को मौत की सजा
बिजनौर, 30 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक अदालत ने दस साल पुराने दोहरे हत्याकांड मामले में शुक्रवार को छह आरोपियों को मौत की सजा सुनाई।
बिजनौर की विशेष सत्र न्यायालय ने शुक्रवार को शाह आलम और मुबारक हुसैन नाम के दो व्यक्तियों की हत्या के मामले में छह आरोपियों को मौत की सजा सुनाने का ऐलान किया।
जिले के धामपुर इलाके के तीबड़ी गांव में 25 अगस्त, 2000 को ग्राम प्रधान की चुनावी रंजिश में शाह आलम और मुबारक हुसैन की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों मोहम्मद इब्राहिम, नसीम, सज्जाद, आफताब, फस्साद हुसैन, जाकिर, एजाज, शरीक अहमद और करार हुसैन को आरोपी बनाया था।
दस साल पुराने इस हत्याकांड के दो आरोपियों जाकिर और एजाज की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है जबकि एक शरीक अहमद लापता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications