अर्धसैनिक बलों के लिए मुफ्त विमान सेवा
त्रिपुरा सरकार के एक अधिकारी ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, "पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों में तैनात केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान इस विमान सेवा के जरिए पूर्वोत्तर के सात राज्यों की राजधानियों से कोलकाता तक जाने का लाभ उठा सकते हैं।"
उन्होंने बताया, "पूर्वोत्तर के राज्यों की राजधानियों से कोलकता तक की यह यात्रा नि:शुल्क होगी।"
अधिकारी के अनुसार यह विमान सेवा सप्ताह में छह दिन उपलब्ध होगी।
गौरतलब है कि केंद्रीय अर्धसैनिक बल (सीपीएमएफ) से जुड़े केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), असम राइफल्स, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), राष्ट्रीय सुरक्षा बल (एनएसजी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन (कोबरा) के जवान बड़ी संख्या में पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों में तैनात हैं।
अधिकारी ने बताया, "सीपीएमएफ के जवान देश के विभिन्न हिस्सों में तैनात हैं। परिवहन व्यवस्था बेहतर न होने की वजह से घर लौटते वक्त या गंतव्य स्थान तक जाने में जवानों का ज्यादा समय लगता है।"
इसके साथ ही सेना के जवानों के लिए भी यह सुविधा मुहैया कराई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications