मुंबई में होगा गोगोई के दिल का ऑपरेशन (लीड-1)

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के दिल का आपरेशन अगले सप्ताह मुंबई के बांद्रा स्थित एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट (एएचआई) में किया जाएगा।

अस्पताल के प्रवक्ता के अनुसार गोगोई को शुक्रवार की दोपहर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उनके हृदय की रक्तवाहिका में रुकावट पाया और दो आपातकालीन आपरेशन कराने की सलाह दी।

एएचआई के अध्यक्ष रमाकांत पांडा ने 74 वर्षीय गोगोई की जांच बुधवार को नई दिल्ली में की और उन्हें आपरेशन कराने का सुझाव दिया।

प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "एएचआई की टीम फिलहाल गोगोई की बीमारी एवं स्वास्थ्य की स्थिति का विस्तृत विवरण जुटा रही है।"

चिकित्सक दल गोगोई के स्वास्थ्य की स्थिति के मुताबिक आपरेशन की तिथि तय करेंगे।

पिछले दिनों प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे गोगोई को उच्च रक्तचाप और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई थी।

इसके बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें दिल से जुड़े दो ऑपरेशन कराने की सलाह दी। ऑपरेशन कराने के बाद गोगोई को कामकाज संभालने में कम से कम छह सप्ताह का समय लगेगा।

राज्य सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुंबई के 'एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट' में ऑपरेशन से पूर्व होने वाली प्रत्येक चिकित्सा जांच के सामान्य रहने पर ही बुधवार को मुख्यमंत्री के दिल का ऑपरेशन संभव है।

असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिश्व शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "मशहूर सर्जन रमाकांत पांडा मुख्यमंत्री के दिल का ऑपरेशन करेंगे।"

नई दिल्ली से मुंबई रवाना होने से पहले गोगोई ने कहा, "मैं असम की जनता का आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिसकी शुभकामनाएं मेरे साथ हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+