इस साल मानसून सामान्य रहने के आसार (लीड-1)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक ए. के. त्यागी ने पत्रकारों से बताया, "मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ही मानसून (जून से सितंबर) के दौरान सामान्य बारिश होगी। जून और जुलाई के दौरान मानसून का असर 95 फीसदी रहा है।"
इस वर्ष देशभर में अगस्त से सितंबर के दौरान दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के समय औसत बारिश की संभावना है। मानसून के दूसरे चरण में औसतन 107 फीसदी बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार देश के तीन भौगोलिक क्षेत्रों (पश्चिमोत्तर भारत और मध्य भारत व दक्षिण के तटीय इलाकों) में भी सामान्य बारिश होने की संभावना है। हालांकि इस मौसम में पश्चिमोत्तर भारत में औसत से कम बारिश हुई है।
त्यागी ने कहा, " मानसून के शुरुआती दो महीनों के दौरान बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवा का दबाव कम था, जो कि अनुमान के विपरीत था। इसकी वजह से पूर्वोत्तर भारत में भी कम बारिश हुई है। पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखण्ड में भी बारिश कम हुई है।"
इस वर्ष मानसून ने देरी से दस्तक दी है। दिल्ली में इसे 29 जून तक पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन इसने एक हफ्ते की देरी से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications