विकिलीक्स मामले में जांच तेज: गेट्स
वाशिंगटन, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स ने कहा है कि विकिलीक्स पर अफगानिस्तान युद्ध से जुड़े दस्तावेजों के सार्वजनिक होने की जांच तेजी से की जा रही है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पेंटागन में गुरुवार को गेट्स ने संवाददाताओं से कहा, "रक्षा विभाग इस बात की तेज और व्यापक जांच कर रहा है कि दस्तावेज लीक कैसे हुए। जांच में उन लोगों का पता लगाया जाएगा जो इसके लिए जिम्मेदार हैं।"
गौरतलब है कि बीते रविवार को अफगानिस्तान युद्ध से जुड़े 91,000 महत्वपूर्ण दस्तावेज विकिलीक्स पर सार्वजनिक किए गए थे। इससे अमेरिका की खासी किरकिरी हो रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications