श्रीनगर में सुरक्षाकर्मियों की गोलीबारी में 2 मरे, 23 घायल (लीड-1)

इन मौतों के बाद घाटी में 11 जून के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोपोर में हुई इस गोलीबारी में मोहम्मद अहसान गनाई और शौकत अहमद वागे की अमरगढ़ रेलवे लाइन पर मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा, "दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें विशेष उपचार के लिए श्रीनगर लाया जा रहा है।"

खबरों के मुताबिक लोगों की भीड़ रेलवे पटरी को तोड़ रही थी।

इससे पहले श्रीनगर के लालचौक से पांच किलोमीटर दूर स्थित चनापोरा में शुक्रवार सुबह बेकाबू हुई भीड़ और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प में एक किशोर इकबाल अहमद खान गंभीर रूप से घायल हो गया।

शेर-ए-कश्मीर चिकित्सा संस्थान में इकबाल का इलाज कर रहे चिकित्सक ने कहा कि उसकी हालत अस्थिर और चिंताजनक है।

एक अन्य चिकित्सक ने बताया, "उसे जीवन रक्षक उपकरण प्रणाली पर रखा गया है लेकिन उसकी हालत अभी चिंताजनक है।"

पुलिस के अनुसार श्रीनगर के चनापोरा इलाके में भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान सुरक्षाकर्मियों की ओर से की गई कथित गोलीबारी में इकबाल अहमद नामक किशोर घायल हो गया। गोली उसके सिर में लगी है।

उधर, अपुष्ट खबरों में कहा गया है कि झड़प में चार और लोग भी घायल हुए हैं। चनापोरा में भीड़ ने सुरक्षा संबंधी सख्ती की अवहेलना की और मैसुमा इलाके तक जुलूस निकालने की कोशिश की।

सैयद अली शाह गिलानी के नेतृत्व वाले हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े ने घाटी में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन के विरोध में जुमे की नमाज के बाद बंद का आह्वान कर रखा है।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला, हंडवाड़ा, कुपवाड़ा और सोपोर कस्बों में भी सुरक्षा सख्त की गई है। गौरतलब है कि लगभग दो महीने से कश्मीर घाटी में तनाव है। गत 11 जून से जारी हिंसा में 17 लोग मारे जा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+