भारत को अलकायदा से ज्यादा खतरनाक मानते हैं पाकिस्तानी

वाशिंगटन, 30 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तानी लोग भारत को तालिबान और अलकायदा से ज्यादा खतरनाक मानते हैं। इसके अलावा कुछ पाकिस्तानी, लश्कर-ए-तैयबा को सहानुभूति की नजर से देखते हैं। उस लश्कर-ए-तैयबा को जिस पर 2008 के मुंबई हमले का आरोप है। इस बात का खुलासा एक नए अध्ययन में हुआ है।

वाशिंगटन के एक थिंक टैंक, पेव रिसर्च सेंटर द्वारा जारी किए गए इस अध्ययन में शामिल किए गए 53 प्रतिशत पाकिस्तानियों ने कहा है कि वे भारत को पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा मानते हैं। जबकि 23 प्रतिशत पाकिस्तानी तालिबान को और तीन प्रतिशत पाकिस्तानी अलकायदा को पाकिस्तान के लिए खतरा मानते हैं।

एक चौथाई प्रतिभागियों ने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा के प्रति उनके विचार सकारात्मक हैं, जबकि 35 प्रतिशत लोग लश्कर के बारे में नकारात्मक सोच रखते हैं। यहीं पर 40 प्रतिशत लोग इस संगठन के बारे में कोई विचार नहीं जाहिर करना चाहते।

सर्वे में पाया गया है कि 54 प्रतिशत लोग महसूस करते हैं कि तालिबान देश के लिए एक गंभीर खतरा है, जबकि एक वर्ष पहले 73 प्रतिशत लोग ऐसा विचार रखते थे। अलकायदा को 38 प्रतिशत लोग देश के लिए खतरा मानते हैं, जबकि एक वर्ष पहले 61 प्रतिशत लोग इस संगठन के बारे में ऐसा विचार रखते थे।

अध्ययन में यह भी कहा गया है कि बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक चरमवादियों के समर्थक हैं। अमेरिकी नीतिनियामकों के लिए यह समस्या लगातार चुनौती बनी रह सकती है, वह भी ऐसी स्थिति में जब अमेरिका अगले पांच वर्षो के दौरान पाकिस्तान को 7.5 अरब डॉलर असैन्य सहयोग देने वाला है।

20 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा है कि अलकायदा के प्रति उनके सकारात्मक विचार हैं, जबकि 15 प्रतिशत तालिबान के प्रति सहानुभूति रखते हैं। लगभग दो तिहाई प्रतिभागियों ने अलकायदा के बारे में नकारात्मक रुख जाहिर किया है और 53 प्रतिशत ने ऐसा ही विचार अलकायदा के बारे में जाहिर किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+