तकनीकी खराबी के चलते उतारा गया एयर इंडिया का विमान
हवाई अड्डे के निदेशक एस.के. सिद्धू ने संवाददाताओं से कहा कि उड़ान भरने के करीब दस मिनट बाद विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ जाने के कारण तत्काल उसे उतारना पड़ा।
उन्होंने साफ किया कि यह इमरजेंसी लैंडिंग नहीं थी..सुरक्षा के दृष्टिकोण से विमान को उतारा गया। उन्होंने कहा कि विमान के सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान में आई तकनीकी खराबी को ठीक किया जा रहा है। एयर इंडिया की तरफ से मामले पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मुंबई जा रहे इस आईसी-195 विमान में कुल 145 यात्री सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications