खोजी कुत्तों से वन्यजीव अपराध पर निगरानी
भोपाल स्थित विशेष सशस्त्र बल अकादमी के 'डॉग ट्रेनिंग सेंटर' में कुत्तों और उनको संभालने वाले 10 लोगों ने अपना नौ महीने का प्रशिक्षिण कार्यक्रम शुक्रवार को पूरा कर लिया।
कुत्तों को वन्यजीवों जैसे की बाघों और तेंदुए के खाल और हड्डियों को खोज निकालने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। कुत्तों के प्रशिक्षिण के लिए पर्यावरण बचाव अभियान में लगी संस्था 'वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर'(डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) और 'इंटरनेशल यूनियन फॉर कंजरवेशन ऑफ नेचर' (आईयूसीएन) ने धन मुहैया कराया था।
कुत्तों को प्रशिक्षित करने का यह दूसरा कार्यक्रम था। इसके पहले भी दो प्रशिक्षित कुत्तों को हरियाणा और उत्तराखंड में तैनात किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications