नोएडा में कैमरे से होगी अपराध पर निगरानी
नोएडा प्राधिकरण के अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहिंदर सिंह ने कहा, "कैमरे लगाने से सहूलियत बढ़ जाएगी और केंद्रीय कक्ष से 24 घंटे शहर के विभिन्न हिस्सों पर नजर रखी जा सकेगी। हम उच्च भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) तकनीकी के माध्यम से पूरे शहर का मानचित्र और आकड़े जुटाने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं।"
सिंह गुरुवार को नए पत्रकारिता संस्थान 'इंटरनेशनल मीडिया इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया' (आईएमआईआई) के छात्रों से बातचीत कर रहे थे।
सिंह का मानना है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बाहरी हिस्से में स्थित माल्स, शीर्ष आईटी संस्थान, मीडिया कंपनियां और शिक्षण संस्थानों वाले इस औद्यौगिक शहर में अगर अपराध बढ़ता है तो इसकी प्रतिष्ठा प्रभावित होगी। उनका मानना है कि लोगों की सोच में तब बदलाव आएगा, जब उन्हें पता चलेगा कि नोएडा में अपराधियों से सुरक्षित बचने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, "नोएडा पुलिस 24 घंटे 75 वाहन के द्वारा शहर में गश्त करती रहती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications