संदग्धि नक्सलियों ने माकपा समर्थक की हत्या की
जिले के पुलिस अधीक्षक (अभियान)मुकेश कुमार ने बताया, "झारग्राम उपमंडल के काकोत्पाल गांव के नजदीक एक सड़क किनारे विद्याधर घोष का शव मिला। पुलिस शव को अपने कब्जे में ले लिया है। नक्सलियों के एक समूह ने विद्याधर की गोली मारकर हत्या कर दी है।"
स्थानीय लोगों के अनुसार नक्सलियों ने दोपहर बाद खेत में काम करने के दौरान विद्याधर को मारा।
गोपनीयता की शर्त पर एक ग्रामीण ने बताया, "नक्सली मोटरसाइकिल से आए और विद्याधर को पक्की सड़क तक जबर्दस्ती ले गए। इसके कुछ देर बाद उन्होंने उसे गोली मार दी और फरार हो गए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications