तेलंगाना में टीआरएस ने 6 सीटें जीतीं, कांग्रेस अध्यक्ष हारे (लीड-2)

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण ने निजामाबाद शहरी क्षेत्र की अपनी सीट बचाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी. श्रीनिवास को 12,200 मतों के अंतर से हरा दिया है।

श्रीनिवास के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की योजना थी। यहां तक कि उन्हें मुख्यमंत्री के. रोसैया का संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा था।

श्रीनिवास 2009 में भी 11,015 मतों से चुनाव हार गए थे।

अलग तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर लोगों की भावनाएं कितनी प्रबल हैं, इसे साबित करते हुए टीआरएस ने अपनी सिद्दीपेट, सिरपुर, मांचिरायल, धर्मापुरी और चेन्नूर विधानसभा सीटें भारी बहुमत से अपने पास बरकरार रखीं जबकि वेमुलावाड़ा सीट तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) से छीन ली।

पांच अन्य विधानसभा सीटों पर टीआरएस के उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे चल रहे हैं।

सिद्दीपेट सीट पर टीआरएस के टी. हरीश राव ने रिकॉर्ड 95,858 मतों के अंतर से विजय हासिल की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी के रिकॉर्ड को तोड़ा। पिछले साल कडप्पा जिले की पुलिवेंदुला सीट पर रेड्डी 68,681 मतों से विजयी हुए थे।

चुनाव आयोग के अनुसार मंगलवार को हुए मतदान में पांच जिलों की 12 विधानसभा क्षेत्रों के करीब 23.60 लाख मतदाताओं में से 66.67 फीसदी ने मताधिकार का उपयोग किया था।

अलग तेलंगाना राज्य की मांग के मुद्दे पर इस साल के शुरुआत में टीआरएस के 10 और भाजपा व टीडीपी के एक-एक विधायकों के इस्तीफा देने की वजह से यहां उपचुनाव कराए गए।

ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस और टीडीपी के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। हारने वाले प्रत्याशियों में कांग्रेस के जी. विनोद और टीडीपी के बाबू मोहन शामिल हैं। एक अन्य पूर्व मंत्री और कांग्रेस के नेता मोहम्मद अली सब्बीर येल्लारेड्डी विधानसभी सीट पर पीछे चल रहे हैं।

लंबे समय से पृथक तेलंगाना राज्य की मांग कर रही टीआरएस के लिए यह जीत जन समर्थन के तौर पर देखी जा रही है।

टीआरएस ने अपनी इस जीत को तेलंगाना के चार करोड़ लोगों की जीत और तेलंगाना विरोधियों की हार बताया है।

अपने चुनाव अभियान में टीआरएस ने कांग्रेस और टीडीपी दोनों को तेलंगाना का विरोधी बताकर निशाना साधा था।

सिरचिला सीट पर आगे चल रहे टीआरएस नेता के. ताराकरमा राव ने कहा, "इस जीत से हमें तेलंगाना राज्य के निर्माण के लिए नई ऊर्जा मिली है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+