असम में बोडोलैंड के 6 सदस्य गिरफ्तार
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने छह लोगों को शहर के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया।
प्रवक्ता ने बताया, "विभिन्न स्थानों पर मारे गए छापे में एनडीएफबी का प्रचार प्रमुख बी. बारभाई और इसकी महिला शाखा की नेता शर्मिष्ठा ब्रह्मा सहित छह लोग गिरफ्तार किए गए।"
उन्होंने बताया, "गिरफ्तार छह लोग स्वयं को छात्र बताकर शहर के विभिन्न हिस्सों में किराये पर कमरा लेकर रहते थे।"
असम में बारभाई मीडिया को अपना बयान ई-मेल के द्वारा भेजता था। वह गुवाहाटी में खुद को एनडीएफबी प्रमुख के रूप में पेश करता था।
पुलिस हिरासत के दौरान बारभाई ने पत्रकारों से बताया, "मैं किराये पर कमरा लेकर रहता था और नेतृत्व के निर्देशानुसार मैं समाचापत्रों और समाचार चैनलों को विज्ञप्ति भेजता था।"
दूसरी तरफ शर्मिष्ठा ने बांग्लादेश में प्रशिक्षिण हासिल किया है और शहर में हुए विस्फोट में उसकी मुख्य भूमिका थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications