रूसी महिला अभी भी जेल में
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरिंदर मोहन ने तिमोशिक को मंगलवार को जमानत दे दी और उसे दो-दो लाख रुपये का दो जमानत बांड जमा करने को कहा। लेकिन अभी तक वह इसे जमा नहीं करा पाई है।
तिमोशिक के वकील बिरिंदर सिंह ने आईएएनएस को शुक्रवार को बताया, "यह एक कानूनी प्रक्रिया है और इसमें समय लगता है। उम्मीद है कि हम शुक्रवार या शनिवार सुबह तक जमानत बांड जमा करा देंगे। मेरा मुवक्किल कल तक जेल के बाहर होगा।"
बिरिंदर सिंह ने कहा, "हमें रूसी दूतावास से पूरा सहयोग मिल रहा है। अभी तक पुलिस को तिमोशिक के खिलाफ एक भी सबूत नहीं मिला है और वह उसे झूठमूठ का मीडिया में एक जासूस के रूप में पेश कर रही है।"
पुलिस के अनुसार तिमोशिक को राजस्थान के जयपुर से 23 जून को तब गिरफ्तार कर लिया गया था, जब एक गिरफ्तार संदिग्ध जर्मन जासूस ने आरोप लगाया था कि उसका पासपोर्ट तिमोशिक के पास है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications