जड़ी-बूटियों के लिए 40 गांव गोद लेगा नाबार्ड
शिमला, 30 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों की खेती के लिए हिमाचल प्रदेश के 40 गांवों गोद लेगा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शुक्रवार को यह घोषणा की। नाबार्ड इससे पहले प्रदेश के 20 गांवों में यह काम शुरू कर चुका है।
बैंक के प्रमुख अधिकारियों से हुई एक बैठक के बाद धूमल ने पत्रकारों से कहा, "नाबार्ड हिमाचल प्रदेश के 40 गांवों में जड़ी-बूटियों की खेती और किसानों के जीवन स्तर में सुधार के लिए ग्राम विकास योजना के तहत इन गांवों को गोद लेगा।"
उन्होंने कहा, "इस योजना से ग्रामीणों की आय में वृद्धि होगी।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पिछले साल आयुर्वेदिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अभियान शुरू किया था जिसके जरिए किसानों को नीम, बरगद, जामुन और पीपल आदि पौधे मुफ्त उपलब्ध कराए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications