जम्मू में सिख युवक के उत्पीड़न के खिलाफ रैली
रैली में भाग लेने वाले सुरिंदर सिंह ने आईएएनएस को बताया, "यह स्पष्ट तौर पर सिख समुदाय के धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की कोशिश है। सरकार हमारी सुरक्षा में विफल रही है।"
उन्होंने कहा, "हम धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले प्रयासों और किसी प्रकार के अन्याय को बिल्कुल बर्दास्त नहीं करेंगे।"
उल्लेखनीय है कि पुलवामा जिले के दीवार गांव में बुधवार को एक समूह ने एक सिख युवक के बाल काट दिए थे। युवक की पहचान मिथुन सिंह के रूप में की गई है।
रैली में हिस्सा ले रहे लोगों ने सरकार से दोषियों को जल्दी दंडित करने के लिए कहा। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जम्मू के संवेदनशील इलाकों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications