राहुल की पत्नी ने शिकायत की तो होगी कार्रवाई : तीरथ
तीरथ ने यहां पत्रकारों से कहा, "यदि डिंपी हमारे पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराती हैं तो मैं राष्ट्रीय महिला आयोग से मामले की जांच के लिए कहूंगी। घरेलू हिंसा किसी भी तरह स्वीकार्य नहीं है।"
डिंपी ने इस साल मार्च में इमेजिन टीवी के रियलिटी शो 'राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे' में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के बेटे राहुल से विवाह किया था।
कोलकाता की 22 वर्षीय मॉडल डिंपी ने एक टीवी चैनल को बताया, "राहुल ने गुरुवार सुबह मेरे मोबाइल पर आए एक संदेश के विषय में जानने के लिए मुझे जगाया और मुझे पीटा। जब मैंने उनसे वापस जाकर सोने के लिए कहा तो वह नाराज हो गए और मुझे पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने मुझे पीटा और बालों को पकड़कर घसीटा।"
राहुल पर घरेलू हिंसा के आरोप दूसरी बार लगे हैं। इससे पहले उनकी पहली पत्नी श्वेता सिंह ने उन पर शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। श्वेता और राहुल 2008 में अलग हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications